Corona Virus Research – ऐसे लोगों को सबसे पहले हो रहा कोरोना वायरस,जान लें

Corona Virus
Google

Corona Virus:- चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। जिससे की 100 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं और अब तक करीब 7,000 लोगों को इस वायरस से अपनी जान गंवानी पड़ी है। लेकिन एक रिसर्च में यह सामने आया है की यह वायरस सबसे पहले किसे अपना शिकार बनाता है और किस ब्लड ग्रुप के लोग इससे जल्दी बच भी सकते हैं और किस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा है।

इन देशों में coronavirus के सबसे ज्यादा मरीज,भारत में भी बढ़ी संक्रमितों संख्या

चीन के हुबेई प्रांत जिनइंतान अस्पताल के शोधकर्ताओं ने नया खुलासा किया है कि आखिर कोरोना वायरस का असर किस ब्लड ग्रुप पर सबसे ज्यादा है और किस ब्लड ग्रुप को इससे सबसे कम खतरा है और ऐसे ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति की बचने की सम्भावना भी ज्यादा होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं –

आपको बता दें वुहान में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित 2173 लोगों पर अध्ययन किया था  इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से ही हुई थी. कोरोना वायरस की वजह से मारे गए 206 लोगों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप A था। यानी करीब 41 फीसदी, जबकि, 52 लोगों का ब्लड ग्रुप O था। यानी करीब 25 फीसदी। 2173 लोगों में से ब्लड ग्रुप A वाले लोग ज्यादा संक्रमित भी थे। इसमें से 32 फीसदी ब्लड ग्रुप ए के थे जबकि 26 फीसदी ही ब्लड ग्रुप O वाले लोग थे। जबकि रिसर्च में शामिल किए गए सभी लोगों में से ब्लड ग्रुप A के 38 फीसदी लोग संक्रमित हुए थे, जबकि ब्लड ग्रुप के सिर्फ 26 फीसदी लोग ही इस कोरोना वायरस से प्रभावित हुए थे। यह खबर ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने प्रकाशित की है।

लेबोरटरी ऑफ एक्सपेरिमेंटल हीमैटोलॉजी के वैज्ञानिक गाओ यिंगदाई ने इस रिसर्च इस बीमारी का इलाज खोजने में सहायक बताया है। आपको बता दें दुनिया में कोरोनावायरस से 165 देश प्रभावित हैं जिसमे संक्रमित लोगों का आंकड़ा आज बुधवार सुबह 1 लाख 98 हजार 513 तक पहुँच गया है व मरने वालों की संख्या 8000 पहुंच गई है। इसके अलावा 81,743 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven − 4 =