इन देशों में coronavirus के सबसे ज्यादा मरीज,भारत में भी बढ़ी संक्रमितों संख्या

coronavirus country list
image source - google

coronavirus इस समय पूरी दुनिया पर कहर बन कर बरसा है। जिससे अभी तक 7,988 से ज्यादा लोग अपनी जान गाव चुके है और 198,590 से ज्यादा लोग संक्रमित है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है और हर रोज अरबो-खरबों का नुकसान हो रहा है। बड़ी समस्या तो ये है की अभी तक Covid -19 का कोई तोड़ नहीं मिला है और प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Country Confirmed Death
चीन 81048 3204
इटली 21157 1441
कोरिया 8162 75
स्पेन 5753 136
जर्मनी 4469 91
जापान 780 22
स्विजरलैंड 1359 8
 ब्रिटेन 1144 21
ऑस्ट्रेलिआ 800 1
निथरलैंड 959 12
स्वीडन 924 0
नॉर्वे 907 1
डेनमार्क 827 0
बेल्जियम 689 0
ईरान 12729 608

 

भारत में संक्रमित लोगों की संख्या  

इन देशों के साथ भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या 147 हो गयी है और अभी तक 3 लोग अपनी जान गवा चुके है। इनमे से 25 विदेशी नागरिक है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र में धरा 144 लागू कर दी गयी है और दिल्ली में भी 50 से ज्यादा लोगों को एक साथ इकठा होने पर रोक लगा दी है। वहीँ स्कूल,कॉलेज,सिनेमाघरों,बड़ी कंपनियों आदि को कुछ दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए गए है।

टी20 में भी दोहरा शतक मार सकता है ये खिलाड़ी,इस दिग्गज ने किया दावा…!

कोरोना वायरस का खौफ इटली,चीन,ईरान में इतना है की लोग अपने घरों में कैद हो गए है और काम-काज पूरी तरह ठप है। मालूम हो इन देशों में मरने वालों और संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। coronavirus अभी तक 115 देशों में पहुंच चूका है। और WHO ने इसको महामारी घोषित कर दिया है। बता दें कई देशों ने तो आपातकाल की घोषणा कर दी है और विदेशी नागरिकों की एंट्री पर रोक रोक लगा दी गयी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − six =