covid-19 : महाराष्ट्र के 4 शहर लॉकडाउन,दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल बंद

coronavirus news
image source -google

आज शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 172 से बढ़कर 212 हो गयी है व मरने वालों की संख्या 3 से 5 हो गयी है और सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में है। मरीज और न बढे इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी की 31 मार्च तक मुंबई, पिंपरी, पुणे, नागपुर और एमएमआर रिजन को लॉकडाउन कर दिया गया है। बता दें खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों की दुकानों को छोड़ कर बाकि सभी को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में शॉपिंग मॉल बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी की दिल्ली के सभी शॉपिंग मॉल को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालाँकि यहाँ भी महाराष्ट्र की तरह आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली रहेंगी। जैसे किराना की दुकान,मेडिकल स्टोर,सब्जी की दुकाने आदि। दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघर,स्कूल,कॉलेज,बड़ी कम्पनियो को बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को घर से काम करने की अपील की गयी थी।

पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी कोरोनावायरस को लेकर जनता से की ये अपील

रविवार को रहेगा कर्फ्यू

कल रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्बोधित किया था और कोरोना वायरस महामारी के बारे में बताते हुए कहा की पूरी दुनिया इस संकट को जूझ रही है यहाँ लोगों ने वायरस से बचने के लिए उपाय किये है पर बीते कुछ दिनों में ऐसा लग रहा है की लोग निश्चिंत हो गए है,जोकि सही नहीं है। आज ज्यादातर देश corona संकट को झेल रहे है। इस लिए ये सोचना की हमे कुछ नहीं होगा और बिना सावधानी के बाहर आएंगे-जायेंगे। जोकि सही नहीं है। इस रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। पीएम ने सभी से इसका पालन करने को कहा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 8 =