DRDO ने बनाया N99 मास्क, 12 महीने तक उपयोग…

drdo missile AGTM
Image Source - Google

Defence research and development organisation (DRDO) भी अब कोरोनावायरस से निपटने के लिए तैयार हो गया है। डीआरडीओ के इंजीनियर्स ने अत्याधुनिक मास्क बनाया है। जिसका नाम N99 मास्क है। इसकी खासियत यह है कि इसका उपयोग 12 महीनों तक किया जा सकता है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर दी।

रेल मंत्री ने दी जानकारी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हमारे डीआरडीओ के इंजीनियर ने यह अति आधुनिक N99 मास्क बनाकर देश को समर्पित किया है। सभी साइंटिफिक लैबोरेट्रीक टेस्ट इस मास्क ने पास कर लिए हैं। जिसके बाद इसको अप्रूवल दे दिया गया है। पीयूष गोयल ने डीआरडीओ के इंजीनियर को धन्यवाद कहा और आगे इसी तरह काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दें डीआरडीओ भारत की तीनों सेना जल, थल, वायु सेना के लिए काम करता है। भारत में इसके 50 से ज्यादा प्रयोगशाला आए हैं। जिनमें आधुनिक हथियार, एयरक्राफ्ट, मिसाइल सिस्टम, एडवांस कम्युनिटी, युद्ध वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर रिसर्च और निर्माण कार्य होता है। अर्थात डीआरडीओ भारत की रक्षा से जुड़े हुए सभी कार्य करता है। अब जब भारत में कोरोनावायरस महामारी का खतरा मंडरा रहा है तो डीआरडीओ ने लोगों की इस बीमारी से रक्षा के लिए N99 मास्क का निर्माण किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 3 =