Coronavirus करेगा हीरा व्यापारियों का 10 हजार करोड़ का नुकसान

corona effect diamond business
image source - google

दुनिया इस समय मंदी की मार झेल रही है और अब कोरोना वायरस की वजह से ये मार और तगड़ी होने वाली है। ऐसा हम नहीं गुजरात (सूरत) के हीरा व्यापारी कह रहे है। सूरत में डायमांटेयर्स का कहना है कि कोरोना वायरस उनके कारोबार को प्रभावित करेगा। चीन और हांगकांग में उनके कारोबार को काफी नुकसान होगा। आने वाले दो महीनो में भारत के हीरा उद्योग में 8 हजार से 10 हजार करोड़ रूपए का नुकसान होगा।

Ganesh Acharya के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ का मामला दर्ज,जबरन कराते थे ऐसा काम

भारत का ही नहीं Coronavirus की वजह से दुनिया भर के देशों का लाखों करोडो डॉलर का नुकसान हो रहा है। क्योंकि कई बड़ी-बड़ी कंपनियां मजबूरन चीन से अपने देश वापस जा रही है या उनको शिफ्ट कर रही है। एक हफ्ते पहले Apple ने भी वुहान शहर में अपना स्टोर बंद कर दिया है। जैसा की आपको पता होगा की वुहान से ही coronavirus फैला है। इसका सबसे ज्यादा असर इसी शहर में है। वुहान से वायरस और न फैले इसके लिए सभी यातायात साधनों को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से कंपनियां अपना माल भी शहर से बाहर न आयात कर पा रही है और न निर्यात।इस वजह से कंपनियों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है और ऊपर से coronavirus का डर,कंपनियों को बंद करने पर मजबूर कर रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − 3 =