Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार से ज्यादा

coronavirus in india all state
image source google

देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज रविवार को देश में 15712 लोग संक्रमित हैं। जिसमें से 12974 मामले सक्रिय हैं। जबकि 2230 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वही कोरोना की वजह से 507 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि लॉक डाउन बढ़ाने का सरकार का फैसला सही था। क्योंकी लॉक डाउन के दौरान ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यदि इसे हटा दिया गया होता तो संक्रमित मामले बहुत अधिक बढ़ जाते।

पिछले 24 घंटों मे उत्तर प्रदेश में 46 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब संक्रमित लोगों की संख्या 1022 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में 328 नए मरीज मिले हैं और अब संक्रमित लोगों की संख्या 3643 हो गई है। ‌ मालूम हो देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में ही है। इसके बाद दिल्ली 1893, गुजरात 1376, मध्य प्देश 1407, राजस्थान 1351, तमिलनाडु 1372, तेलंगाना 809, हरियाणा 225, जम्मू कश्मीर 341, कर्नाटक 384, केरल 400, पंजाब 202, वेस्ट बंगाल 310 और आंध्र प्रदेश में 603 कोरोनावायरस के मरीज हैं।

देर रात महिला ने पति के गुमशुदा होने की सूचना एडीसीपी को दी, 30 मिनट में सुरक्षित पहुंचाया घर

इन राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या कम

देश के जिन राज्यों में संक्रमित लोगों की संख्या सबसे कम है विवेक है अरुणाचल प्रदेश 1 त्रिपुरा 2, मेघालय 11, उत्तराखंड 42, असम 35, पुडुचेरी 7, उड़ीसा 61, मिजोरम 1, मणिपुर 2, लद्दाख 18, हिमाचल प्रदेश 39, गोवा 7, छत्तीसगढ़ 36, चंडीगढ़ 23, बिहार 86 और अंडमान निकोबार में 14 कोरोनावायरस के मरीज हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen − 14 =