देश में 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट, जाने कितने मरीज हुए स्वस्थ और कितनो की मृत्यु

Corona patient in India

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 82170 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मरीज 6074702 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो 24 घंटे में 6 नए मामले बढ़े हैं। जिसके बाद अब 962640 सक्रिय मामले हैं।

अच्छी बात यह है कि रिकवरी रेट में काफी वृद्धि हुई है। कोरोना से अब तक 5016520 लोग जंग जीत चुके है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 82.58% हो गया है। लेकिन 95542 कोरोना मरीजों की मृत्यु भी हुई है।

देश में 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

टेस्टिंग के मामले में भारत इस समय दुनिया में दूसरे नंबर पर है। जहां पर अभी तक सबसे ज्यादा टेस्ट हुए हैं। 27 सितंबर तक पूरे देश में 7 करोड़ 19 लाख 67 हजार 230 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं देश में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य है। 30 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में एक करोड़ टेस्ट हो जाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + 2 =