फ्रांस में लॉक डाउन के बावजूद भी बढ़े कोरोना वायरस मामले

Corona virus
google

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस की चपेट में आकर देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि COVID-19 संक्रमितों की संख्या 467 हो गई है। आज देश में 71 नए मामले आए हैं। कोरोना वायरस संकट के चलते केंद्र सरकार ने कई बड़े फ़ैसले लिए हैं। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक के बाद केंद्र सरकार ने देश के उन सभी 75 ज़िलों को लॉकडाउन करने का फ़ैसला किया है।

जहां कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। इसके अलावा 31 मार्च तक देश में सभी यात्री रेलगाड़ियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस सिलसिले में रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिर्फ मालगाड़ियां इस दौरान चलेंगी। साथ ही मुंबई की लोकल सेवा के साथ-साथ दिल्ली, मुबंई, कोलकाता समेत सभी मेट्रो सेवाएं को भी 31 तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

फ्रांस में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले

इसी के साथ कोरोना वायरस के कारण फ्रांस में 186 और लोगों की मौत हुई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार देश में अब तक मरने वालों की संख्या 860 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने बताया कि 19856 लोग फ्रांस में कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 8675 अस्पतालों में भर्ती हैं तो 2082 लोग आईसीयू में भर्ती हैं।

WHO: भारत में जबरदस्त क्षमता, दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

फ्रांस में लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को कोरोना वायरस से 186 लोगों की मौत हो गई और मौत का आंकड़ा 28% बढ़कर 860 हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बताया कि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 19,856 हो गई, जो 24 घंटों में लगभग 20% की वृद्धि है। वेरन के मुताबिक, 2082 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + twelve =