Corona Update: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा रिकवरी रेट 92% और…

india coronavirus
image source - google

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक देश में 2000 लैब्स की मदद से लगभग 11 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना से जंग जितने वालों कि संख्या बढ़ रही है। इसी के साथ कुल रिकवरी रेट 92% के करीब हो गया है।

देश में जब से कोरोना शुरू हुआ है तबसे लेकर अब तक कुल पॉजिटिविटी रेट 7.4, साप्ताहिक 4.4 और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.7 है। इस समय प्रति 10 लाख आबादी पर 5991 कोरोना केस हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर 89 मृत्यु हैं जो दुनिया के औसत 154 मृत्यु से कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। जून में सिर्फ 95000 रिकवरियां थीं और अब कुल रिकवरियां 76 लाख हो गई हैं। अभी एक्टिव केस लगभग 5 लाख 41 हज़ार हैं जो कुल केसों का 6.8 प्रतिशत है।

आगे स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कुछ राज्यों में अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में पॉजिटिव केस बढ़े हैं। मणिपुर में 2000 से बढ़कर 3500, दिल्ली में 26000 से 33000, केरल में 77000 से 86000 और पश्चिम बंगाल में 26000 से बढ़कर 36000 हुए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × two =