कोरोनावायरस का कहर जारी है, अब प्रतिदिन 40000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में अभी तक के सबसे ज्यादा 40425 नए मामले सामने आए हैं और 681 लोगों की मृत्यु हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के सर्वाधिक 40,425 नए मामले और 681 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 11,18,043 हो गई है जिसमें 3,90,459 सक्रिय मामले, 7,00,087 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट और 27,497 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय pic.twitter.com/Ho9Yif7Jao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2020
इसके बाद अब कुल मामलों की संख्या 10 लाख पार हो चुकी है। देश में 1118043 कोरोना के मरीज हो गए है। जिनमें से 390459 सक्रिय मामले हैं और अब तक 700087 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोनावायरस से 27497 की मृत्यु भी हुई है।
Lockdow होना शुरू
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देख राज्य सरकारें कोरोना से ज्यादा प्रभावित इलाकों में संपूर्ण लॉकडाउन प्रक्रिया जारी किए हुए हैं और कुछ सरकारें जारी करने पर विचार कर रही है।
कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य इस समय महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और केरल में है।