कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है इस राज्य में, लॉक डाउन पर हो रहा विचार

corona hindi news
image source - google

वैक्सीन आने के बाद से लोगों ने कोरोना को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। इसी लिए वे अब न मास्क लगाते है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते है। इसका परिणाम अब ये है कि कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 89,129 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हुई। 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,58,909 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 है।

इन मामलों मे से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 47,827 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 29,04,076 है और 202 लोगों की मृत्यु हुई है।

रणदीप सुरजेवाला ने BJP पर साधा निशाना

महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या लॉकडाउन लगाया जाएगा, इसका उत्तर मै अभी नहीं दूंगा। मै अभी कोरोना की परिस्थिति के बारे में बता रहा हूं। कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 + 5 =