लगातार बढ़ रहे Corona मरीज, पिछले 24 घंटे में सामने आये इतने मामले

corona hindi news,
image source - google

देश में कोरोना के मरीज एक बार फिर तेज़ी से बढ़ने शुरू हो गए है। जिसकी वजह से एक बार फिर लॉक डाउन जैसी स्थिति बन रही है। कई राज्यों में अभी कर्फ्यू लगा हुआ है और ये कब लॉक डाउन में बदल जाये किसी को पता नहीं।

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। देश में कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

महासचिव प्रियंका गांधी के आंकड़े छुपाने वाले आरोप पर क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

वहीं कोरोना की वजह से श्रमिकों ने एक बार फिर घर वापसी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अपने गांव वापस जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचे। दरभंगा जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया, “यहां काम नहीं है, हम बैठ कर कैसे खाएंगे।”

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − one =