संविधान हमको आगे चलने की प्रेरणा देता है-सुरेश खन्ना

google

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सदन में संविधान दिवस के मौके पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा की संविधान निर्माण का जो कार्य डॉ आंबेडकर ने किया उसके लिए उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा। डॉ अम्बेडकर जी ने दुनिया के तमाम संविधान का अध्ययन कर देश के संविधान को बनाया है।तथा यह संविधान हमको आगे चलने की प्रेरणा देता है।

अराजपत्रित अधिकारियों के लिए गेस्ट बैरिक हो गए तैयार

उन्होंने भाजपा की सराहना करते हुए कहा की पहले जिनके हाथ में सत्ता थी उन्होंने धारा 370 लगाई थी।आज जिनके हाथ में सत्ता है उन्होने इस कलंक को हटाया है। उन्होंने कहा की 2या3 बहुमत से ही हम संविधान में संसोधन कर सकते हैं। संविधान में धारा 370 का प्रावधान भी था। देश की जनभावनाओं को समझते हुए हमारी सरकार ने 370 में परिवर्तन किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा की कॉमन सिविल कोड जो हमारे देश में जल्द ही लागू होगा।

About Author