कानपुर : किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी हुए गिरफ्तार…

Congressmen protesting
Kanpur

कानपुर :। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया पुलिस ने कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूर्व विधायक संजीव दरयाबादी की अगुवाई में कांग्रेसी तिलक हाल में एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए मेस्टन रोड पहुंचे।

 

वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया इस दौरान नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

 

कुछ देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसी को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। उधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री को पुलिस ने उनके घर मे ही नजरबंद कर दिया था।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + seventeen =