UP : Congress प्रवक्ता ने BJP पर कसा तंज कहा महंगाई अब डायन नहीं अब महंगाई ….

Source - Google

UP : उत्तर प्रदेश में योगी राज में LPG गैस के दाम फिर बढे है। 15 दिन के अंदर घरेलु सिलेंडर पर 50 रूपए और commercial सिलेंडर पर 75 रूपए बढ गए। अब उपभोक्ता को एक घरेलु सिलेंडर की कीमत 922 रूपए अदा करनी पड़ेगी। एक तरफ अभी कोरोना की महामारी से देश की जनता उभर नहीं पाई है और तीसरी लहर का प्रकोप भी कुछ प्रदेशो में देखने को मिलने लगा है।

देश में पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता परेशान है। वही विपक्ष ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गैस एजेंसी के मालिक का कहना है की सरकार ने गैस कंपनियों को छूट दे रखी है की वो अपने हिसाब से गैस के दाम तय करे। जब गैस के दाम बढ़ते है तो गैस एजेंसी वालो की भी लागत मूल्य बढ़ जाता है जिसका बोझ हमारे ऊपर भी पड़ता है। उपभोक्ता की बात करे तो कुछ दिन वो थोड़ा डिस्टर्ब होता है फिर उनकी भी आदत पड़ जाती है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत से महंगाई के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लुटेरी सरकार है 400 रूपए वाला सिलेंडर अब 900 रूपए से ऊपर हो गया है। अब महंगाई डायन नहीं, अब महंगाई विकास हो गई है। यह सरकार संवेदनहीन सरकार है, डीजल और पेट्रोल से सरकार ने 25 लाख करोड़ की जो लूट की है समय आने पर इसका जवाब जनता को देना होगा।

टीवी अभिनेता और बिग बॉस विजेता Sidharth Shukla का निधन

यह वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो 2014 से पहले 10 रूपए की बढ़ोतरी पे सिलेंडर सर पर रखकर रोड पर उतर जाती थी और कहती थी की जनता को लूटा जा रहा है। आज सिलेंडर दोगुने दाम से भी ज्यादा हो गया है, लेकिन इस सरकार पर कोई असर नहीं है। जनता की कोई भी परवाह नहीं है, भारतीय जनता पार्टी ने जनता को अनाथो की तरह छोड़ दिया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − five =