कांग्रेस ने किया पदाधिकारियों के कार्य प्रभार का पुनः वितरण

google

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संगठन को गतिशील एवं मज़बूत बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों के कार्य प्रभार का एक बार फिर से वितरण किया है। उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्य प्रभार का बटवारा किया है।

कांग्रेस कमेटी की नई अनुशासन कमेटी का किया गया गठन

पूर्वी जोन को तीन भागों में बांटा गया है जिसका उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को बनाया गया है। पूर्वी जोन को अवध जोन, पूर्वांचल जोन तथा बुंदेलखंड ज़ोन में बांटा गया है। राकेश सचान को अवध जोन का महासचिव बनाया गया है और विश्वविजय सिंह को पूर्वांचल जोन का महासचिव बनाया गया है जबकि बुंदेलखंड ज़ोन के महासचिव ध्रुवराम लोधी बनाए गए हैं।

google
google
google

पश्चिम जोन को भी कांग्रेस कमेटी ने तीन हिस्सों में बांटा है जिसमे आगरा जोन, मेरठ जोन तथा बरेली और देवीपाटन जोन बनाए गए हैं। पश्चिम जोन का उपाध्यक्ष पंकज मालिक को बनाया गया है और इनके सहयोग के लिए तीन महासचिवों को लगाया गया है। आगरा जोन के महासचिव योगेश दीक्षित बनाए गए हैं। वीरेन्द्र सिंह गुड्डू को मेरठ जोन का महासचिव बनाया गया है और युसूफ अली तुर्क को बरेली और देवीपाटन जोन का महासचिव बनाया गया है।

About Author