पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

petrol and diesel price hike

आज देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस पार्टी ने किया था। इसी कड़ी में पंजाब, ओडिशा, एमपी और दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली में पार्टी नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ”मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।”

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सरकार पर हमला करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूले: 2.74 लाख करोड़

इस पैसे से क्या मिल सकता था-

पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़)
+
718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट
+
29 राज्यों में एम्स अस्पताल
+
25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मदद

मगर मिला कुछ भी नहीं।

BJP में शामिल होने की बात पर क्या बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

आपको मालूम ही होगा पिछले कुछ दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी बढ़ी है। कुछ राज्यों में तो 100 रूपए के पार पहुँच गयी। इसको लेकर जनता में भी काफी नाराजगी है और विपक्ष इस मुद्दे को जैम कर उठाने का प्रयास कर रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 5 =