आम जनता के हक के लिए कांग्रेस पार्टी ने लगाई गुहार

google

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की घटना को लेकर कांग्रेस की पूरी पार्टी अब सड़क पर उतर आई है। जहां एक तरफ सुबह पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मुख्यालय से निकल रहे कांग्रेसियों को कई बार रोकने का प्रयास किया गया। बैरिकेडिंग लगाई गई और जीपी पर उनकी गिरफ्तारी की गई।

अजय कुमार लल्लू हुए गिरफ्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नेता विधानमंडल दल मिश्रा सहित तमाम वरिष्ठ नेता ने अपनी गिरफ्तारी दी। इसके साथ ही उन्नाव पीड़िता मामले पर सरकार को घेरने का काम किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं।

कब जागेगी कुम्भकरण की नींद से भाजपा 

उन्हें जनता से किसी तरह का कोई मतलब नहीं है। लगातार शिकायतों के बाद भी मुख्यमंत्री उनके पुलिस और उनकी सरकार ने किसी तरह की वीरता की कोई मदद नहीं थी। जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। कांग्रेस पार्टी तब तक उनके साथ खड़ी है और लगातार पूरे प्रदेश में एकजुट होकर प्रदर्शन करेगी जब तक वीरता को न्याय नहीं मिल जाता।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा

इसके साथ ही उन्होंने उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर कहा की कहा गए कानून और न्याय की बात करने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। सरकार के लोग कहां सोए हुए थे जब उस पीड़ित बहन के घर में घुसकर उसके पिता को मारा गया था। और जब उसके खेत में आग लगा दी गई। उसकी छोटी बहन को स्कूल जाने से रोका गया तब सरकार कहा थी ये सरकार अत्याचारी के साथ है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा का बयान

भाजपा सरकार अपराधियों का दे रही है साथ

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार का पूरा विरोध करते हुए कहा की इस सरकार ने केवल अपराधियों के साथ खड़ा होने का काम किया है। एक छोटी सी बच्ची यह कह रही थी कि जब जा रही थी तो दबंगों ने उसे स्कूल जाने से रोका। एक पीड़िता जो अपने न्याय की लड़ाई खुद लड़ रही थी। रोज़ अकेले अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाती थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी एप्लीकेशन लिखा था और सरकार से सुरक्षा की मांग की थी लेकिन सरकार ने उसकी नही सुनी। ये सरकार महिला विरोधी सरकार है।

About Author