परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

google

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस पार्टी की विधायक जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ हो रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 21 नवंबर को इन दोनों की शादी होगी और उसके दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है।

google

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पिता तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह ने उनकी शादी तय किया था और इस शादी से वह बहुत खुश हैं। अदिति सिंह के पिता का इसी साल 20 अगस्त को निधन हो गया था।

कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह के पार्टी जॉइन करने पर बोले सुरेश खन्ना

अदिति सिंह साल 2017 से उत्तर प्रदेश राजनीति में आयीं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी को 90 हज़ार से अधिक वोटों से हराया था। अदिति सिंह कांग्रेस महासचिव की काफी करीबी मानी जाती हैं और एक समय राहुल गाँधी के साथ उनकी शादी होने की ख़बरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं। हालांकि उन्होंने इसका विरोध किया और राहुल गांधी को अपना बड़ा भाई कहा।

About Author