Lucknow: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार के खिलाफ बैठी धरने पर

Congress General Secretary Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। यहाँ पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वो सड़क मार्ग से आलमबाग होते हुए सीधे जीपीओ पहुची जहाँ कार्यकताओ ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

इसके बाद जीपीओ पर प्रियंका गांधी योगी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेता-कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। यूपी में पंचायत चुनाव में धांधली और खराब कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक महिला के साथ जो अभद्रता की गई पूरा उत्तर प्रदेश शर्मसार है। प्रियंका गांधी यहां इस जंगल राज की समाप्ति के लिए, भ्रष्ट योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मौन धारण की है।

इससे पहले प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर BJP ने TMC पर साधा निशाना

लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 3 =