कांग्रेस महासचिव राजीव त्यागी बने कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस के महासचिव राजीव त्यागी कांग्रेस के मिडिया इंचार्ज बनाये गए। बता दे की रायबरेली में तीन दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटने से पहले श्री त्यागी ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़कर दोगुना से अधिक हुआ है। कांग्रेस उपचुनाव में सबसे ज्यादा मत प्रतिशत बढ़ाने वाली पार्टी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6.25 फीसदी वोट मिला था।

उन्होंने कहा की उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलनों और संघर्षों के दम पर लगभग 12.80 फीसदी वोट पाया। राजीव त्यागी ने कहा है कि उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की बदलती सियासत का संकेत हैं। जनता भाजपा सरकार की जवाबदेही तय कर रही है। यह पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का असर है। जिनके नेतृत्व में हुए तीन बड़े आन्दोलनों का प्रभाव दिखायी दे रहा है।

कांग्रेस ने 47 ज़िलों और 4 शहरों के अध्यक्ष घोषित किये

जाने कौन है राजीव त्यागी

बता दे की राजीव त्यागी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। राजनीति के शुरू से ही त्यागी अपनी बेबाक छवि के लिए जाने जाते हैं। राजीव त्यागी का कांग्रेस पार्टी में और मीडिया विभाग में लंबा से है। वे कांग्रेस की नीतियों- विचारों को बहुत मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं। त्यागी इससे पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार महासचिव एवं प्रवक्ता रह चुके हैं और साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से विभिन्न प्रांतों में मीडिया विभाग के लिए काम कर चुके हैं।

About Author