उत्तराखंड के खटीमा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहाँ पर सांड से टक्कर के बाद पटरी पर ट्रेन उलटी दौड़ने लगी। जिसने भी ये खबर सुनी वो आश्चर्यचकित हो गया। और हो भी क्यों न, ऐसा कैसे हो सकता है कि सांड से टक्कर के बाद ट्रेन उलटी दौड़ने लगे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल उत्तराखंड के खटीमा में ट्रेन का इंजन सांड से टकरा गया जिससे ब्रेक पाइप और फिल पाइप टूट गया। इससे ट्रेन पटरी पर उल्टी दौड़ने लगी। इस दौरान ट्रेन को रोकने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पायी।
उत्तराखंड: खटीमा में रेल का इंजन सांड से टकरा गया जिससे ब्रेक पाइप और फिल पाइप टूटने से ट्रेन पटरी पर उल्टी दौड़ने लगी। लोको पायलट, गॉर्ड निलंबित हुए।
रेल कर्मचारी विक्रम ने बताया, "ट्रेन को रोकने के लिए मैंने हैंड ब्रेक लगाया। पटरी पर पत्थर रखकर उसे रोका। कोई नुकसान नहीं हुआ।" pic.twitter.com/yFaX1vGsaa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारी विक्रम ने ट्रेन को रोकने के लिए हैंड ब्रेक लगाया। पटरी पर पत्थर रखकर उसे रोका। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।”
रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए लोको पायलट और गॉर्ड को निलंबित कर दिया गया है।