अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर बोले सीएम योगी, 1975 में इमरजेंसी और अब…

West Bengal Election
image source - google

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसपर अब बवाल मचा हुआ है। BJP महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर हमलावर हो गयी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस तो लोकतंत्र का गला घोटती है। 1975 में इसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज भी आपने देखा होगा कि देश के एक बहुत बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का काम किया है।

कांग्रेस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए देश के अंदर अराजकता फैलाने का काम कर रही है और अराजकता फैलाने की छूट हमें किसी को नहीं देनी चाहिए।

बता दें अर्नब गोस्वामी को एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के घर पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके बाद से यह पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 1 =