हाल ही में सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे ये दावा किया गया कि एक मुस्लिम व्यक्ति से बन्दुक के दम पर जय श्री राम बुलवाया गया और उसकी दाढ़ी काटी गयी। इसी खबर को कोन्ग्रेस्स के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट किया।
उन्होंने कहा कि ‘मैं ये मानने को तैयार नहीं हूँ कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।’ इसी ट्वीट का सीएम योगी ने रीट्वीट करते हुए जवाब दिया।
प्रभु श्री राम की पहली सीख है-"सत्य बोलना" जो आपने कभी जीवन में किया नहीं।
शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं।
सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें। pic.twitter.com/FOn0SJLVqP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 15, 2021
सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम की पहली सीख है-“सत्य बोलना” जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।
BSP को लग सकता है बड़ा झटका, SP प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे बागी विधायक
क्या है पूरा मामला
दरअसल सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो के बारे में किया जा रहा दावा आधा सच है। पीड़ित व्यक्ति ने खुद सच बताते हुए कहा कि उसने एक ताबीज बनाकर दी थी और वो काम नहीं की। इस बात से नाराज व्यक्तियों ने उसे मारा।