आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन ट्रायल हो रहा है। प्रदेश के हर जिले में छह केंद्रों पर ड्राई रन किया जा रहा है। इसकी समीक्षा करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड-19 वैक्सिनेशन के ड्राई रन की समीक्षा की। pic.twitter.com/WNf1QgPInp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2021
मुख्यमंत्री योगी ने आज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और डीएम अभिषेक प्रकाश मौजूद रहे।
यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में ड्राई रन हो रहा है। इसके लिए हर जिले में 6 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन ग्रामीण क्षेत्र में और तीन शहरी क्षेत्र में है। इसमें देखा जा रहा है कि जब हम वास्तविक वैक्सीनेशन शुरू करेंगे तो क्या चुनौतियां हमारे सामने होंगी।