योगी सरकार की मंत्री साध्वी का बड़ा बयान, कहा अखिलेश यादव ने कर लिया है धर्म परिवर्तन, पढ़ें पूरी खबर

Geeta Pradhan attack on akhilesh yadav
image source - google

योगी सरकार में शामिल साध्वी गीता प्रधान ने सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। मुस्लिम के साथ रहते-रहते अब वो भी मुस्लिम हो गए है। क्योंकि उन्होंने आज लोकसभा में बोलते हुए भगवान श्री राममंदिर के लिए चल रहे धन संग्रह अभियान पर सवाल उठाते हुए भाजपा को चांदाजीवी कहा था। उनके इस बयान के बाद जैसे राजनीति में भूचाल आ गया है।

साध्वी गीता प्रधान ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्हें इस तरह का बयान शोभा नही देता। जैसे उनकी सरकार में लोगो से चन्दा इकठ्ठा करके दारू के अड्डे, गुंडों के अड्डे बनाये जाते थे उन्हें वही सब दिख रहा है।

भगवान श्री राम हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक

अब ऐसा लगता है अखिलेश यादव ने अपना धर्म परिवर्तन कर दिया है। जिसके कारण इस तरह के अशोभनीय बयान दें रहे है। भगवान श्रीराम हिंदुओ की आस्था का प्रतीक है, ये हिन्दू समाज के लिए गर्व और सम्मान की बात है पांच सौ सालों के बाद मंदिर बनने जा रहा है।

जय श्री राम बोलना पश्चिम बंगाल में है गुनाह?

अखिलेश यादव की मानसिकता मुस्लिम समाज के साथ रहते हुए धर्म परिवर्तन हो गया है उनका, इसलिए वो इस तरह के शब्द बोल रहे है वो केवल मुस्लिम को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे है। वो खुद को हिन्दू समझ ही नही रहे है और वो हिन्दू है ही नही। अगर वो हिन्दू होते तो इस तरह का बयान देते ही नही, उन्होंने सीधा-सीधा अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है वो मुश्लिम समाज मे शामिल हो गए है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here