अमित शाह और बीजेपी पर किताब लिखने वालों को सीएम योगी ने दी बधाई

image sorce-google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आज मुख्यमंत्री सीएम योगी द्वारा अमित शाह और भाजपा की यात्रा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यकर्म के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले अमित शाह और बीजेपी पर किताब लिखने वालों को बधाई दी।

उन्होंने कहा की भारतीय जनसंघ की स्थापना से बीजेपी की शुरुवात हुई है।क्योकि तुष्टिकरण के जिस रास्ते पर उस समय की सरकार चली गई थी। उससे देश एक बार फिर से विभाजन के रास्ते पर आ गया था। इसलिए दुनिया के सबसे प्राचीन राष्ट्र को समझने के लिए एक पार्टी की आवश्यकता थी। इस वजह से देश मे भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना की गई।

उन्होंने कहा की दल से महत्वपूर्ण देश है। इसलिए देश में भारतीय जनसंघ ने काम किया था। और देश के लिए लोकतंत्र महत्वपूर्ण था इसलिए भारतीय जनसंघ ने बीजेपी के साथ मिलकर काम शुरू किया। उन्होंने बताया की 1980 में बीजेपी की स्थापना हुई और 16 साल बाद बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा की कभी भी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ बीजेपी ने समझौता नही किया।

योगी ने बताया की पीएम नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सामान्य कार्यकर्ता के रूप में देश के लिए काम किया है। बूथ अध्यक्ष से अमित शाह ने अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अंदर में शकराचार्य,चाणक्य की नीति,वीर सावरकर जैसे महान व्यक्तियों की तरह देश सेवा करने का भाव देखने को मिलता है।

About Author