यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। आज यहां जारी बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली असत्य अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं विजय का उत्सव है, अधिकार पर प्रकाश, कपट पर कटता और सरलता व सद्भाव की विजय श्री का भी द्योतक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व का आयोजन तब से होता है जब लंका विजय एवं 14 वर्ष के वनवास के पश्चात भगवान श्री राम माता सीता, अपने अनुज लक्ष्मण जी के साथ हर्षोल्लास के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके आगमन पर अयोध्या वासियों ने हर्षोल्लास से अमावस की काली रात को दीपों के प्रकाश से आलोकित कर दिया था। प्रकाश पर्व दीपावली उसी परंपरा के जीवंत करता आ रहा है।

सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को दीपोत्सव के रूप में आयोजन कर रहा है और उसे पुनः प्रतिष्ठित भी करने का काम सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण के प्रति सतर्क रहने का आह्वान करते हुए पटाखों का उपयोग करते समय संवेदनशीलता का परिचय दिए जाने की बात भी कही है।

About Author