आगरा दौरे पर आज जायेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

google

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा के दौरे पर जायेगे। बता दे की वे आज सुबह गोरखपुर से 11:10 पर आगरा के एयरपोर्ट पर उतरेंगे। आगरा एयरपोर्ट पर पहुँच कर वे आज आगरा में कई दिनों से चल रहे विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।

प्रियंका गांधी निकलेंगी 14 अक्टूबर से लखनऊ दौरे पर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल आगरा कॉलेज मैदान पर पहुंचेंगे। उनके आने की खबर मिलते ही आगरा पुलिस प्रशासन ने भरी मात्रा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये है। पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती गई है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा कॉलेज मैदान में लगभग डेढ़ घंटे रहेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1:10 पर खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होगे।

About Author