पुलिस अवर निरीक्षकों को बधाई देने पहुंचे झारखंड के सीएम

झारखंड के हजारीबाग में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। रघुवर दास ने कहा कि नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक,138 महिला पुलिस अवर निरीक्षक, इन सभी को हमारी तरफ़ से शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं आप झारखंड को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनाने में अपना पूरा योगदान करेंगे। इससे आप सबके माता-पिता को बहुत ख़ुशी और गर्व महसूस हो रहा होगा। आप सभी पूरी ईमानदारी से इस कार्य को करते हुए जनता से मित्रवत संबंध बनाएंगे। आप आम जनता से बात-चीत कर, उनकी परेशानियों को दूर करेंगे।

मुख्यमंत्री बोलें विरासत में मिली उग्रवाद 

रघुवर दास ने बताया कि काफी समय बाद इतनी बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति हो रही है। राज्य गठन के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली। उग्रवाद पर हमने 2014 के बाद से नियंत्रण करना जारी किया उसमे हमें काफी सफलता भी मिली। अब झारखंड में जनता को कुल 70 हजार पुलिसकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान भी आपने राज्य की विधि व्यवस्था का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। इससे पहले प्रशिक्षण का काम झारखण्ड से बाहर दूसरे राज्य में किया जाता था। जब यह बात हमे पता चली तो सरकार ने राज्य के तीनों प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया। और प्रशिक्षण करने का निर्णय लेने बाद हमे सफलता भी मिली। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के कार्य को संपन्न कराया।

उन्होंने बताया कि नेतरहाट में स्थित जंगल वार फेयर को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र होने का गौरव हासिल है। आने वाले दिनों में हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र, सीटीसी मुसाबनी एवं जंगल वार फेयर नेतरहाट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

मुख्यमंत्री बोलें साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा 

उन्होंने ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को अत्याधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। बदलते समय के अनुरूप साइबर क्राइम एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। आज कल के ज़माने में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस क्राइम के साथ अन्य अपराध पर अंकुश लगाना पड़ेगा। सभी नवनियुक्त अवर निरीक्षक उच्च शिक्षा से आच्छादित हैं। आप अपनी शिक्षा से मिले तकनीकी जानकारी का भरपूर उपयोग करते हुए अपना पूरा योगदान देना का प्रयास करें।

कमल नयन ने भी दी बधाई 

पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही है या गर्व की बात है। इस समय की नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की गई है। सभी को उनकी नियुक्ति के लिए सुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता दोनों को आप सभी से बहुत उम्मीदें हैं। प्रशिक्षु अवर निरीक्षक गेमचेंजर के रूप में साबित होंगे। आपके सहयोग से नक्सलवाद की समस्या भी दूर हो जाएगी।

इस कार्यक्रम में कमल नयन चौबे, उपायुक्त हजारीबाग, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार पालटा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण प्रिया दुबे, डीजी मुख्यालय, डीजी होमगार्ड, अपर पुलिस महानिदेशक जंगल वार फेयर के डीआईजी, डीआईजी हजारीबाग अवर पुलिस निरीक्षक समिति अन्य उपस्थित थे।

About Author