मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थीने किया लखनऊ जेल का निरीक्षण

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने लखनऊ जेल का औचक निरक्षण किया। उनके अचानक जेल पहुंचने से सभी कर्मचरियो में खलबली मच गई। उनके साथ लखनऊ जेल का निरीक्षण करने के लिए अन्य अधिकारी भी पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने जेल का निरक्षण कर कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।

महिलाओं के प्रति अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं-राजीव त्यागी

उन्होंने जेल के भवन व सोलर पॉवर प्लांट व सीवेज की रिपोर्ट प्रस्ताव व कार्यवाही शासन स्तर पर निर्माण निगम के साथ प्रस्तावित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ हीउन्होंने जेल में सीसीटवी को बढ़ा कर 200 तक करने को कहा है। जेल के चिकित्सालय में डिजिटल XRAY व ULTRASOUND की व्यवस्था हेतु बजट प्राप्त कर क्रय की कार्यवाही 15 दिन के भीतर करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जेल में स्टाफ़ की कमी का विवरण भी माँगा है।

जेल में महिला क़ैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी महिला कैदियों की व्यक्तिगत शिकायत पर रिपोर्ट मांगी है।जेल के कूड़ा निस्तारण हेतु नगर पंचायत गोसाईंगंज के साथ प्रस्ताव शासन देने का आदेश को दिया। जेल में मज़दूरी की दर का पुनरीक्षण प्रस्ताव ज़िलाधिकारी द्वारा 10 दिन में भेजने को कहा है।

उन्होंने जेल में चल रही vedio confrencing की व्यवस्था को निरस्त करने को कहा। उन्होंने जेल में महिला बंदियों के साथ छोटे बच्चों का विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए खेल सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्देश की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।इस निरीक्षण में उनके साथ डीजीपी ओपी सिंह सहित पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। उनके इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई है। जेल के अधिकारी तथा कर्मचारी इस निरीक्षण के बेहद घबरा गए हैं।

About Author