तीरथ सिंह ने श्री राम के जैसे पीएम को मानने का दिया था बयान

Compared PM Modi to Shri Ram
image source - google

हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पलटवार किया है। दरअसल तीरथ सिंह ने पीएम मोदी की तुलना एक तरह से भगवान श्री राम से की थी।

उन्होंने कहा था कि द्वापर और त्रेता में राम कृष्ण हुए हैं। राम ने भी यही समाज का काम किया था इसलिए भगवान मानने लग गए। आने वाले समय में हम नरेंद्र मोदी को भी उसी रूप में मानने लगेंगे। वह काम प्रधानमंत्री इस देश के अंदर कर रहे हैं।

इसी बयान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि इस पर हंसा जा सकता है। यह हमारी धार्मिक आस्थाओं का अपमान है।

राम और कृष्ण जिन्हें हमारे वेदों ने भगवान का स्वरूप माना है। यह उनका भी अपमान है। मोदी जी खुद इस बात को पसंद नहीं करेंगे कि उन्हें भगवान का अंश अवतार माना जाए।

अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हुए 11 शहीदों की शहीद स्थली पर कांग्रेस का कब्ज़ा

PM एक बेहतर इंसान हो सकते हैं। लेकिन उनकी तुलना देव पुरुषों से करना देव परुषों का अपमान है। ऐसी बातें कहकर उन्होंने हमारे उत्तराखंड को उपहास का पात्र बना दिया। हमारा राज्य बहुत शिक्षित है। देवताओं से किसी की तुलना करना हमारे राज्य के लोग पसंद नहीं करेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 9 =