Chandrayaan 2 ने पूरे किए 1 साल, आज ही के दिन चंद्रमा की कक्षा में हुआ था स्थापित

chandrayaan 2
image source - google

आज 20 अगस्त को Chandrayaan 2 ने 1 साल पूरा कर लिया है। आज ही के दिन 2019 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक chandrayaan-2 को प्रवेश कराया गया था और इसके कुछ दिन बाद 7 सितंबर को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी। जिसकी वजह से वह टूट गया था।

chandrayaan-2 को इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2:43 मिनट पर लांच किया था। इसका उद्देश्य चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाना था। लगभग 28 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद chandrayaan-2 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से इसरो का संपर्क टूट गया।

हालांकि चंद्रयान का आर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया था। इसरो चीफ के सिवन ने बताया था की भले ही विक्रम लैंडर टूट गया हो, लेकिन अगले कई सालों तक आर्बिटर आवश्यक जानकारी देता रहेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen + 2 =