केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ICU और ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कही यह बात

Dr. Harsh Vardhan
image source - google

Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा कर वहां करोना की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां CSIR की प्रतिष्ठित लैबोरेटरी की सहायता से एक अस्थाई अस्पताल जिसमें 46 बेड होंगे जिनमें 32 बेड ICU के और 14 बेड होंगे। इसे विकसित करने में थोड़ी देरी हुई है लेकिन बहुत जल्दी ये अस्थाई अस्पताल भी प्रारंभ हो जाएगा।

सफदरजंग अस्पताल में DRDO की सहायता से नया PSA प्लांट  स्थापित किया गया है। AIIMS और RML के बाद यह तीसरा प्लांट है, बाकी 2 भी जल्द समर्पित हो जाएंगे। एक महीने के अंदर सफदरजंग में इससे दोगुनी क्षमता वाला 2 मीट्रिक टन का एक और प्लांट स्थापित हो रहा है।

पिछले साल स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो 162 प्लांट की मंजूरी दी थी उसमें से 104 प्लांट साइट पर डिलीवर हो चुके हैं। उसमें से लगभग  86 प्लांट काम करना शुरू कर चुके हैं।

Lakhimpur Kheri: कोरोना की चपेट में आने शुरू हुए बच्चे, देखें आंकड़े

इसके अलावा 1,051 प्लांट पर विकास का काम पहले से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रारंभ हो चुका है। 1,27,000 सिलेंडर हम लोगों ने उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। उसमें से 30,000 के करीब सिलेंडर 31 मई तक राज्यों के पास पहुंच जाएंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here