किसानों को कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन करते 34 दिन हो गए है। लेकिन अभी कोई हल नहीं निकला है। आज दोपहर 2 बजे किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक होगी।
बैठक को लेकर क्या कहा किसानों ने
पंजाब के किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि पहले भी पांच दौर की बैठक हो चुकी है, उसमें समझाने की बात हुई और कानून के फायदे गिनाए गए। आज भी बैठक का कोई सही एजेंडा नहीं है। हमें नहीं लगता कि माहौल ऐसा है कि बैठक में कुछ निकलेगा।
बुराड़ी बॉर्डर पर पंजाब के ज़िला प्रधान बिंदर सिंह गोले वाला ने कहा कि आज होने वाली बैठक से हमें तो ज़्यादा उम्मीद नहीं है लेकिन इस साल इस कानून पर फैसला हो जाए तो ये हमारे और सरकार के लिए अच्छा होगा। जब कानून रद्द होगा हम तभी यहां से जाएंगे वरना नए साल पर भी यही रहेंगे।
आज सरकार के साथ किसान वार्ता पर बैठने वाले हैं। पूरी उम्मीद है कि आज कोई न कोई हल निकलेगा क्योंकि सरकार किसानों के लिए अपने दिल में बहुत बड़ी जगह रखती है: भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन pic.twitter.com/pM4EF3juyZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2020
वहीं सरकार को लग रहा है कि आज 2 बजे होने वाली बैठक से कोई समाधान निकलेगा। लेकिन ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि किसान संगठन कानून वापस लेने कि जिद पर अड़े है और सरकार ये कृषि कानून वापस नहीं लेना चाहती। हालांकि सरकार संशोधन करने को तैयार है।