प्रियंका रेड्डी की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च परिवर्तन चौक से लेकर हज़रतगंज के जीपीओ गांधी प्रतिमा तक निकाला गया।

हज़रतगंज में गांधी प्रतिमा पर बैठे कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की नेता आरधना मिश्रा तथा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

JNU छत्रों ने बैरिकेट्स तोड़ कर निकाला मार्च व मंडी हॉउस पर धारा 144 तोड़ी

हैदरबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। डॉ. प्रियंका रेड्डी स्कूटी से जा रही थीं लेकिन उनकी स्कूटी रास्ते में ही खराब होने की वजह से वह कुछ दरिंदों के बीच फंस गई थीं। इन दरिंदों ने प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर ज़िंदा जला दिया।

About Author