इस समय देश में कुछ जगहों पर CAA के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ये विरोध प्रदर्शन दिल्ली ,लखनऊ ,अलीगढ आदि कुछ जगहों पर हो रहे है। प्रदर्शन और न बढे और जल्द ख़तम हो, इसके लिए शाशन और प्रशाशन द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है, खासकर उत्तर प्रदेश में। लखनऊ में घंटा घर पर भी 2 महीनों से प्रदर्शन चल रहा है और अलीगढ़ में भी पर अलीगढ पुलिस ने एक पहल की है। जिसके अंतर्गत पुलिस मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को समझा रही है की वो प्रदर्शन करने न जाये।
महिलाओं ने किया खुलासा
जब पुलिस लोगों के घर जाकर समझा रही थी तो महिलाओं ने चौकाने वाले खुलासे किये है। पुलिस लोगों को खासकर महिलाओं को समझा रही थी की वो किसी के कहने में न आये और प्रदर्शन न करें। इस बीच महिलाओं ने पुलिस को बताया की हम जाना नहीं चाहते,हमे भेजा जा रहा है। महिलाओं ने खुद खुलासा किया की उनके पति उनको कई दिनों से जोर दे रहे है की वो प्रदर्शन में शामिल हो जाकर। जिन महिलाओं ने ये बात पुलिस को बताई उनकी पुलिस ने प्रसंशा की और कहा की हम आपके साथ है आप घर में रहिये। कोई जबरदस्ती धरने में जाने को कहे तो आप हमे कॉल करके बता दीजिये।
अनुराग ठाकुर से जब गोली वाले बयान के बारे में पूछा गया तो बोले अधूरी जानकारी…
लालच देकर धरने में भेजा जा रहा
खबर के अनुसार पता चला है की जो लोग बेरोजगार है या जिनकी कमाई कम है। उनको बहकाया और फुसलाया जा रहा है। इन लोगों को पैसे और खाने का लालच देकर धरने पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही फेरी वालों पर भी पुलिस की नजर है। क्योंकि पुलिस को शक है की फेरी वाले या उनके रूप में लोगों के बीच जाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस नजर बनाये हुए है। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पुलिस सतर्क है और दिल्ली व महाराष्ट्र में धारा 144 को लागू कर दिया गया है।