मोदी की गलत नीतियों के कारण व्यापार हो रहे बन्द-जेपी अग्रवाल

image sorce-google

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सांसद जेपी अग्रवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की रोटी कपड़ा और मकान के बारे में सोचना गलत है। ये बस आर्थिक नीति को छुपाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा की हमारा भारत देश 15 साल पीछे चला गया है। इसलिए देश को मजबूत करने लिए हमारी कांग्रेस पार्टी का काम करेगी।

उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार को 5 से 15 तक प्रदेश में आर्थिक नीतियों के खिलाफ जगाने का समय आ गया है। इस समय मंदी देश की पहचान बन गए है देश की दशा बहुत बुरी हो गई है। भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक स्थित का दिवाला निकाल दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री मोदीपर निशाना साधते हुए कहा की मोदी की गलत नीतियों के कारण हमारे देश के व्यापारियों के व्यापार बन्द हो रहे है। युवाओ को रोजगार नही मिल रहा है बड़ी कम्पनी बन्द हो रही है तो रोजगार कहा से मिलेगा।

उन्होंने कहा की एक तरह से देखा जाये तो बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है। और योग्यता बहुत है उसके बावजूद भी लोग बेरोजगार बैठे है। भाजपा सरकार की वजह से अर्थव्यवस्था 6 साल में सबसे नीचे स्तर पर आ गयी है। उन्होंने कहा की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर रहने वाला देश आज 7वे स्थान पर आ गया है।

About Author