लखनऊ राजाजीपुरम में सफल हुआ व्यापारी सम्मान समारोह 

honor ceremony lucknow

राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम राजाजीपुरम के गुलमोहर रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। इस समारोह में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि  के रूप में मौजूद रहीं और उन्होंने इस समारोह में व्यापारियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर उनको सम्मानित भी किया।

समारोह के दौरान व्यापारियों को महापौर का संबोधन –

इस समारोह के दौरान लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के विकास में रीढ़ की हड्डी की तरह बताया। उन्होंने कहा की व्यापारियों ने हमेशा अपने व्यापार के साथ ही समाजसेवा एवं जनसेवा के कार्य  भागीदारी निभाई है चाहे वो कैसे भी क्षेत्र का वर्ग हो अनाथालय व धर्मशाला कहीं भी। इसके अलावा महापौर ने खुद अपने आप को एक व्यापारी की बहु और बेटी बताया और ये आश्वाशन दिया की मेरे दरवाज़े हमेशा व्यापारियों के लिए खुले हैं।

इस अवसर में शामिल –

व्यापारी सम्मान समारोह में महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अनिल बिरमनी, पार्षद शिवपाल सवारियाँ, मोनू कन्नौजिया, राजेश मालवीय, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, अपर श्रम आयुक्त पीके राय, राजशेखर सिंह, संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार, संरक्षक अनिल दिक्सित, अजय कृपलानी सुश्री तरु सक्सेना, राजन गुप्ता, संतोष बाजपेयी, तिलक राम वर्मा, राजन त्रिवेदी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहें।

उत्तर प्रदेश में आज से संभालेंगे नए मंत्री अपना कार्यभार।

About Author