बुलन्दशहर :डीएम रविन्द्र कुमार ने गंगा घाट का निरीक्षण किया

Bulandshahr news
Bulandshahr news

बुलन्दशहर। यूपी के बुलंदशहर में पहाड़ों में होने वाली बारिश से बुलन्दशहर में भी गंगा उफ़ान पर है। और इसी को लेकर आज फिर एक बार बुलन्दशहर के डीएम रविन्द्र कुमार ने गंगा घाटों पर पहुंचकर न सिर्फ हालातों का जायज़ा लिया बल्कि कटान से होने वाले नुकसान की भी जानकारी की। इस दौरान जहां डीएम ने सिंचाई अधिकारियों द्वारा कटान रोकने को किये जा रहे कार्यों को परखा, तो वहीं डीएम की ओर से सिंचाई अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।

गंगा घाट पर कटान को रोकने का प्रयास जोरो पर

ये तस्वीरें बुलन्दशहर के राजघाट इलाके की हैं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गंगा कटान को रोकने के लिए यहां बालू के बोरे डालने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा हालातों के सच का पता लगाने के लिए डीएम ने छोटी काशी अनूपशहर, रामघाट, कर्णवास घाट का भी औचक निरीक्षण किया।जबकि डीएम की ओर से अधिकारियों को बाढ़ रोकने के भी सख़्त निर्देश दिए गए।

Ravindra Kumar DM, Bulandshahr
Ravindra Kumar DM, Bulandshahr

गौरतलब है कि पहाड़ो में होने वाली बारिश से बुलंदशहर में भी गंगा उफ़ान पर है, हाल ही में नियमों को ताख पर रखकर अवैध तरीके से गंगा किनारे बनाया गया एक अधबना खंडहर मकान कटान के कारण गंगा में समा गया था। फिलहाल डीएम ने खुद मौके पर पहुंचकर घाटों के हालातों का जायज़ा लिया है, और अधिकारियों को भी डीएम की ओर से ज़रूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × five =