बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Bharatiya Kisan Union workers protest
Bulandshahr

बुलंदशहर :। यूपी के बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना बकाया भुगतान दीपावली से पहले कराने और गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति कुंतल कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट का गेट बंद किए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर भाकियू का झंडा लगा दिया, जिसके दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और पुलिस ने भाकियू का झंडा उतरवा दिया।

तस्वीरें बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट गेट की है, जहां गेट के एक तरफ पुलिस और दूसरी तरफ भाकियू कार्यकर्ता गेट खोलने और बंद करने को लेकर जद्दोजहद में जुटे हैं ।यही नहीं गेट के ऊपर देखें तो भाकियू कार्यकर्ता भाकियू का झंडा लगाने में लगे हैं तो गेट के ऊपर चढ़े पुलिसकर्मी झंडा लगाने से रोकने की कवायद में जुटे हैं।

दरअसल भारतीय किसान यूनियन ने आज किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान दीपावली से पहले कराए जाने, गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति कुंटल किए जाने और विद्युत विभाग द्वारा मीटरों में गड़बड़ी की शिकायतों के बावजूद किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों की माने तो सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य के बाद जब धान और मक्का व्यापारी के गोदामों में पहुंच गई तो मक्का और धान का भाव आसमान छूने लगा है अप्रत्याशित वृद्धि से किसान परेशान है किसानों का प्रदर्शन अभी जारी है।

रिपोर्ट:-सत्यवीर सिंह…  

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 + 8 =