फाल्गुनी पाठक के सॉन्ग ‘याद पिया की आने लगी’ के रीमिक्स ने मचाई धूम

imaege suorce- google

फाल्गुनी पाठक का एक म्यूजिक एल्बम ”याद पिया की आने लगी” 90 के दशक में बेहद फेमस हुआ था। आपको बता दे की फिर एक बार फाल्गुनी पाठक ये सॉन्ग धूम मचा रहा है। हलाँकि इस गाने को नेहा कक्क्ड़ ने अपनी आवाज दी है। नेहा कक्कड़ के फैन्स इस गाने को बेहद पसंद करते नजर आ रहे है।बताते चले की गाने याद पिया की आने लगी का रीमिक्स 16 नवंबर को रिलीज हो गया है। इस वीडियो में दिव्या खोसला कुमार नए लुक में नजर आ रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक रिवील भी किया है।

इस वीडियो की खास बात यह है की दिव्या ने अपने कॅरियर की शुरुआत फाल्गुनी पाठक के ही वीडियो सॉन्ग ‘अईयो रामा’ से की थी। और फिर एक बार वे फाल्गुनी पाठक के इस सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में है। आपको बता दे की 55 साल की सिंगर फाल्गुनी के सॉन्ग याद पिया की आने लगी की बात करें तो यह उनका डेब्यू सॉन्ग था। जिसमें रिया सेन, रिचा पलोद और किरण जनजानी ने काम किया था।

याद पिया की आने लगी’ गाने में साल 3010 दिखाया गया है। धरती में कोई भी मनुष्य नहीं है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक पर जाती है। गाने में फैसू और दिव्या की लव स्टोरी दिखाई गई है। दिव्या खोसला कुमार के कई अवतार दिख रहे हैं। दुल्हन के जोड़े में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फाल्गुनी पाठक के गाने के इस रिक्रिएटेड वर्जन को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। एक दिन से भी कम वक्त में इस गाने को 83 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

About Author