जानिए क्यों CAA को लेकर भड़की स्वरा भास्कर

google

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार हमारे देश में प्रदर्शन हो रहे है। लगातार हमारा देश जल रहा है। यह प्रदर्शन की आग बढ़ती ही जा रही है। देखा जाये तो हमारा देश केवल एक आग का गोला बना कर रह गया है। इसमें सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है की जो लोग प्रदर्शन कर रहे है। उनमे से आधे से ज्यादा लोगो को अभी तक यह ही नहीं पता की वे आखिर इतना प्रदर्शन क्यों कर रहे है। उनको ये ही नहीं पता की आखिर CAA क्या होता है।

बॉलीवुड सितारे भी आये सामने 

अब इन प्रदर्शन करने वालों पर सरकार के साथ ही बॉलीवुड सितारे में भी गुस्सा फुट पड़ा है। बता दे की बॉलीवुड सितारे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। वे सभी ट्विटर पर अपना विरोध जता रहे है। इतना ही नहीं बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटीं है और लगातार वे सभी इन प्रदर्शन करने वालों का विरोध कर रहे है।

अगर सरकार है दोषी,तो हम और आप क्या है?

आपको बता दे की बॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इसका विरोध किया। तथा इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच भी संभाला और जनता के सामने खुले आम अपने विचार भी रखे। इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने साफ तौर पर कहा है कि वह भारत में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने जनता के साथ मिलकर ‘हल्ला बोल’ के नारे भी लगाए स्वरा भास्कर का यह विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुई रैली के दौरान मैंने भी कुछ कहा हम हिंदुस्तान में जिन्ना प्रेमियों को सफल नहीं होने देंगे हम धर्म और नागरिकता के रिश्ते को कुबूल नहीं करते हैं मैं भारत के संविधान के साथ हूँ। उनके इस ट्वीट और विडिओ की लोग काफी तारीफ कर रहे है।उनके फैन्स उनके ट्वीट का पूरा समर्थन कर रहे है।

स्वरा भास्कर ने कई ट्वीट किये है। उन्होंने मुंबई में हुए प्रदर्शन को लेकर लिखा ‘आज अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंबईवासियों का विरोध प्रदर्शन। भारत के संविधान के लिए खड़ा हुआ यह भारत है। लियो अब कपड़ों से पहचान लो’। स्वरा भास्कर ने ट्वीट मुंबई पुलिस की तारीफ की और ट्वीट किया। ‘मुंबई की क्या शानदार मिसाल देखने को मिली है मुंबई पुलिस को धन्यवाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अंजाम दिया गया।

About Author