दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ अनकहे तथ्य

google

वैसे तो बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री आपको पसंद होंगे हो सकता है। उनमे से कुछ आपको बहुत ज्यादा पसंद हो। बहुत से लोग तो अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री के इतने बड़े फैन होते है की उनके बारे में न गलत बोलेगे और न गलत सुनेगे। आजकल इसी बात को लेकर पता नहीं कितने लोगो के झगडे हो जाते है। लेकिन कुछ अभिनेता और अभिनेत्री शायद सच में पसंद करने के काबिल है।

लोगो की चहेती क्यों है दीपिका

ऐसे ही आज हम बात करने जा रहे है। दीपिका पादुकोण की जो आजकल ज्यादातर लोगो की चहेती बन चुकी है। आप उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में, एक सुपरस्टार के रूप में जानते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ अज्ञात तथ्य शायद आप नहीं जानते होंगे। जिसके बारे में मै आपको बताने जा रही हूँ। दीपिका का जन्म 5 जनवरी, 1986 को कोपेनहेगन डेनमार्क में हुआ था और बाद में जब वह 11 महीने की थीं। तब अपने परिवार के साथ बेंगलुरु चली गईं।

दीपिका काफी अच्छी फैमली से है

आपको बता दे की उनके पिता प्रकाश पादुकोण रेप्यूट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और उनकी माँ उज्जला एक ट्रैवल एजेंट हैं। उनके पिता ने 1980 में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में पुरुषों का एकल खिताब जीता। इतना ही नहीं उनकी छोटी बहन का बॉलीवुड से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है लेकिन उन्होंने भी अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। दीपिका की छोटी बहन, अनीशा पादुकोण एक गोल्फ चैंपियन है।

पहली बार एक साबुन के विज्ञापन में देखा गया था दीपिका को

बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका ने अपनी कक्षा 10 वीं में अभिनय करने का फैसला किया था। वह हर बार हर नई फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित रहती थी। जो रिलीज़ हुआ करती थी। शायद आपको नहीं पता होगा की 2004 में वह लिरिल के एक साबुन के विज्ञापन में दिखाई दीं थी। जहाँ से उन्हें बड़े पैमाने पर लोकप्रियता मिली। यह उनके करियर के मील का पत्थर साबित हुआ था।

ओम शांति ओम उनकी पहली फिल्म नहीं है

आपको बता दे की दीपिका पहली फिल्म ओम शांति ओम नहीं थी बल्कि बहुत कम लोग जानते हैं कि ओम शांति ओम से पहले, दीपिका ने “ऐश्वर्या” नामक एक फिल्म की थी जो एक कन्नड़ फिल्म थी। जिसके बाद वह अपने अभिनय कौशल में सुधार के लिए अनुपम खेर के अभिनय विद्यालय में शामिल हुईं।दीपिका आज शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ काम नहीं किया है।

दीपिका एक सहज मित्र नहीं हैं

दीपिका एक सहज मित्र नहीं हैं। उन्हें दोस्त बनने और एक व्यक्ति पर भरोसा करने में समय लगता है। बात की जाये उनकी काबिलियत की तो फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के लिए दीपिका ने एक जापानी मार्शल आर्ट फॉर्म – जुजुत्सु- में महारत हासिल की और बिना बॉडी डबल के सभी स्टंट खुद किए। उनके अंदर हर काम को बेहतर ढंग करने की काबिलियत है।

बैक टू बैक की कई शानदार फिल्मे

दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक के कलेक्शन के साथ बैक टू बैक चार हिट दिए। यह “रेस 2”, फिर, “ये जवानी है दीवानी”, “चेन्नई एक्सप्रेस” और “गोलियों की रासलीला – राम लीला” से शुरू हुई। दीपिका को पहला ब्रेक, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उनके संगीत एल्बम “नाम है तेरा” में दिया था।

दीपिका ने एक गांव को गोद लिया है

बॉलीवुड में तेजस्वी अभिनेत्री होने के अलावा। दीपिका हिंदुस्तान टाइम्स में एक साप्ताहिक कॉलम लिखती हैं। वह कई सामाजिक कारणों और दान में भी शामिल है। उसने महाराष्ट्र का एक गाँव भी गोद लिया है। जिससे वहाँ के लोगो को पानी और बिजली की समस्या का सामान न करना पड़े।यदि बात करे रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी की तो वो बहुत ही दिलचस्प स्टोरी है।

दीपिका ने अचानक माँगा कैमरा मैन का फोन

दीपिका रणवीर की पहली मुलाकात

दरअसल रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी। जब अभिनेता किसी और को डेट कर रहे थे। पहली मुलाकात को याद करते हुए। पद्मावत अभिनेता ने स्वीकार किया था कि वह दीपिका की सुंदरता से आकर्षित थे। रणवीर ने कहा कि उन्होंने दीपिका को एक सिल्वर गाउन पहने विदेश में एक कार्यक्रम में देखा। अभिनेता ने कहा जब मैंने पहली बार उन्हें देखा था। तब मैं लगभग फ्लैट हो गया था। दूसरी ओर दीपिका ने महसूस किया कि रणवीर उनके काबिल नहीं है। लेकिन फिर धीरे धीरे दीपिका उनको समझने लगी और दोनों में अच्छी खासी फ्रेन्डशिप हो गई और वो दोनों एक अच्छे पति पत्नी है।

जानिए कौन है दीपिका के पसंदीदा अभिनेता

दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की उनकी पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है और उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान हैं।आपको बता दे की वह मुंबई अकादमी ऑफ़ द मूविंग इमेज की चेयर पर्सन हैं और लाइव लव लाफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं। जो भारत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करती है।दीपिका ने बताय है की वह सचिव के रूप में काम करना पसंद करेगी क्योंकि उसे प्रबंध और कागजी कार्यवाही पसंद है।

इस फिल्म से दीपिका को मिली असली सफलता

वह बहुत भावुक शांत और अंतर्मुखी किस्म की अभिनेत्री है। जब ‘दीपिका कॉकटेल पर हस्ताक्षर करने वाली थी। तो उन्हें मीरा की भूमिका की पेशकश की गई क्योंकि वह एक शांत और समझदार व्यक्ति है। लेकिन इम्तियाज अली ने उसे वेरोनिका की भूमिका करने का सुझाव दिया। जिसमें बाद में उन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया और उन्हें यह भी एहसास हुआ कि उनके अंदर कुछ वेरोनिका है जो इस फिल्म के बाद सामने आईं।

पहली फिल्म की प्रोड्यूसर

फ़िलहाल इस समय दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म छपाक के परमोशन में व्यस्त है। Deepika Padukone की आने वाली फिल्‍म ‘छपाक’ का टाइटल ट्रैक कल मुंबई में लॉन्‍च किया गया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्‍म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। जिसमें वह एसिड अटैक सरवाइवर की भूमिका में दिखने जा रही हैं। ‘छपाक’ वह पहली फिल्‍म है जिसके जरिए दीपिका प्रोड्यूसर बन रही हैं। इसके अलावा दीपिका फिल्‍म ’83’ की प्रोड्यूसर भी हैं। ’83’ 1983 के वर्ल्‍डकप पर बन रही फिल्‍म है। जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव बने नजर आने वाले हैं।

About Author