करवा चौथ हर किसी के लिए खास होता है और इसे हर जोड़ा खास तरह से मनाना चाहता है। करवा चौथ पर सभी पत्नियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। सभी सजधज कर बड़े प्रेम से इस व्रत को पूरा करती है। हर कोई करवा चौथ अपने तरीके से मना रहा है। वहीँ छोटे परदे के स्टार भी बहुत उत्साह के साथ इसे मनाते दिखाई दिये।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी के बारे तो सब जानते है। इसकी जोड़ी छोटे परदे ही बेस्ट जोड़ियों में से एक है।
विवेक ने अपने करवा चौथ की पिक्चर सोशल मिडिया पर सेयर की जिसमे दोनों बहुत ही क्यूट कपल लग रहे है। आपको बता दें की दिव्यांका त्रिपाठी काफी लब्मे समय से सीरियल ‘ये है मोहब्बते’ का अहम हिस्सा है।
इनके साथ ही कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी शोशल मिडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमे उनके साथ कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आ रही है। भारती ने इस वीडियो में लाल कलर का अनारकली शूट पहना है और गिन्नी चतरथ इस दौरान रेड और ग्रे कलर के कॉम्बिनेशन शूट में नजर आयी।
कैसे बनी हेमा फ़िल्मी दुनिया की ‘ड्रीमगर्ल’
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वेदिका का रोल करने वाली पंखुरी अवस्थी ने भी अपने पति गौतम रोडे के साथ अपनी ब्यूटीफुल पिक्चर्स सोशल मिडिया पर सेयर की है। इन पिक्चर्स में दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे है।
‘भाभी जी घर पर है’ की भाभी अंगूरी जी यानि की सुभंगी अत्रे ने इंस्टग्राम पर एक फोटो साझा की है। जिसमे उन्होंने बहुत ही सुंदर सा लहंगा पहना हुआ है। जिसमे वो बहुत ही प्यारी और खूबसूरत लग रही है।
कलर्स चैनल पर शो ‘शक्ति का अहसास’ में अहम भूमिका में नजर आने वाली सौम्या यानी रुबीना दिलैक ने काफी खूबसूरत अंदाज से अपना करवा चौथ मनाया है। इन्होने भी एक बेहतरीन पिक्चर्स सोशल मिडिया पर पोस्ट की है। जिसमे वह गुलाबी रंग के ड्रेस में काफी सुन्दर लग रही है।
फ़िल्मी दुनिया के नए जोड़ो का करवा चौथ
सीरियल ‘नजर’ में डायन का रोल प्ले करने वाली मोनालिसा ने आपने पति के साथ करवा चौथ की एक पिक्चर सेयर की है। जिसमे वह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है।
ऐक्ट्रेस शीना बजाज का यह पहला करवा चौथा था। जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड थी। इन्होने ने भी अपने पहले करवाचौथ की फोटो को सोशल मिडिया पर साझा किया है।
युविका चौधरी और प्रिन्स नरूला की जोड़ी टीवी ऐक्ट्रेस की बेस्ट जोड़ी में से एक है। इनका भी यह पहला करवा चौथ है। जिसके लिए यह दोनों काफी एक्ससिटेड थे।
‘नागिन 3’ की सुरभि ज्योति कर रही बॉलीवुड में डेब्यू