सलमान के साथ काम कर चुके इस अभिनेता ने की खुदखुशी

google

बीती रात बॉलीवुड के सभी ऐक्ट्रेस को एक बहुत बड़ा झटका लगा। जब सुबह सब को यह पता चला की मशहूर टीवी एक्टर और कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके कुशल पंजाबी का निधन हो गया है। आपको बता दे की कुशल अभी केवल 37 साल के थे और उन्होंने इसी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। कुशाल के देहांत की जानकारी उनके करीबी और इंडस्ट्री के मित्र करनवीर बोहरा ने अपने सोशल हैंडल से दी है।

उनके करीबी दोस्त ने दी जानकारी

करनवीर बोहरा ने ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने दोस्त कुशल के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा की ‘तुम्हारे जाने की खबर से मैं हैरान हूं, मैं अब तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे पता है तुम एक बेहतर जगह पर हो।’ एक्टर ने लिखा कि तुमने मुझे हमेशा जीवन के प्रति प्रेरित किया है। मैं हमेशा तुम्हें डांसिंग डैडी के तौर पर याद करूंगा।

उनकी एक अच्छी फैमली थी

आपको बता दे की कुशल ने इंडस्ट्री में कदम एक डांसर और मॉडल के तौर पर रखा था। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1995 में आए ‘अ माउथ फुल ऑफ स्काय’ से की थी। इसके बाद वे ‘लव मैरिज’, ‘कसम से’, ‘देखो मगर प्यार से’, ‘डॉन’ सहित कई अन्य सीरियल्स में नजर आए। कुशल बॉलीवुड की भी कईं फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने लक्ष्य,सलाम ए इश्क, हमको इश्क ने मारा सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुशल ने सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक के साथ काम किया है।

हिंसा में शामिल लोगों को नहीं छोड़ेगे: डीजीपी

आखिर क्या कारण था उनकी मौत का

जानकारी के मुताबिक टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की है। बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला। कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी। उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं। सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुशल को आखिरी बार सीरियल ‘इश्क में मरजावां’ में देखा गया था। कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की उनका एक बेटा भी है।

About Author