अपने घर को अस्थाई अस्पताल बनाएंगे Kamala hasan

Kamala hasan
google

जैसा की हम सब जानते है की कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में फैल चुका है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश की तमाम बड़ी हस्तियां अपने चाहने वालों को इस वायरस से बचने की सलाह दी रही हैं। साथ ही कुछ सितारे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

इनमें साउथ सिनेमा के कलाकार भी शामिल हैं। साउथ सिनेमा के कई कलाकारों ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की आर्थिक रूप से मदद की है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ सिनेमा के उस शख्स के बारें में जो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं की मदद के लिए आगे आए हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अभिनेता Kamala hasan बेहद अलग और खास काम किया है। उन्होंने अपने घर को अस्थाई रूप से अस्पताल बनाने की पेशकश की है। इस बात की जानकारी कमल ने खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘संकट के इस समय में मैं लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। लोगों को न्याय प्रणाली में लाने के लिए, बिल़्डिंग जो कि मेरा घर थी, अस्थायी रूप से लोगों की मदद करने के लिए देना चाहता हूं।’

कोरोना वायरस को लेकर Amitabh Bachchan शेयर किया यह वीडियो

आपको बता दूँ की इस बढ़ती वैश्विक महामारी से बचने का हमारे पास कोई उपाय नहीं है। सिवाय घर में रहने के यदि आप अपने आप को इस महामारी के प्रकोप से बचाना कहते है तो आप खुद भी घर में रहें और दूसरों को भी घर में रहने की सलाह दे। क्योकि ऐसा करने पर ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। क्योकि हमें एकजुट होकर कोरोना को हराना है और भारत को जीतना है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 2 =