बॉलीवुड के भाईजान उर्फ़ सलमान खान के बंगले पर पुलिस ने छापा मारा है। जहाँ पुलिस को कुछ ऐसा मिला जिसे देख कर पुलिस भी हैरान है। कभी किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था कि सलमान खान के बंगले पर कुछ ऐसा भी मिल सकता है। चलिए देखते है कि ऐसा क्या हुआ जिसे जानकर सब हैरान है।
क्या मिला सलमान खान के बंगले में
जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस बुधवार को सलमान खान के बंगले से छापा मरने पहुंची। जहाँ पहुंचकर पुलिस का शक पूरा यकींन में बदल गया। आपको बता दें कि सलमान खान के बंगले में एक 29 वर्षीय फरार मुजरिम रह रहा था। जिसका नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा था। जिसे मुंबई पुलिस कबसे तलाश रही थी। मगर अब मुंबई पुलिस ने इस मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अपराधी राणा और उसके साथ कुछ अन्य लोग चोरी के मामले में कथित रूप से शामिल थे, जिन्हें साल 1990 में अपराध करने के जुर्म में हिरासत में लिया गया था।
कौन था ये शख्स
29 साल से फरार ये शख्स सलमान खान के गोराई स्थित बंगले में केयर टेकर के तौर पर काम कर रह रहा था। पिछले 15 सालो से यह बंगले की देखभाल कर रहा था। मुंबई पुलिस के बताये अनुसार, ये व्यक्ति वॉन्टेड क्रिमिनल की लिस्ट में शामिल था। 62 वर्षीय शक्ति सिद्धेश्वर राणा पर जबरन चोरी और मारपीट का केस चल रहा था। इस जुर्म में इसे जेल भी हुई थी मगर जमानत के बाद ये फरार हो गया था।
कैसे हुई पुलिस को यह जानकारी
मुंबई पुलिस को उनके किसी खबरी ने उन्हें ये गुप्त सूचना दी जिसके मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने योजना बनाकर बुधवार की शाम को सलमान खान के बंगले पर अचानक छापा मरते हुए उस अपराधी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले की छानबीन बहुत अच्छी तरह से की जा रही है।
जानकारी से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधिकारियों द्वारा एक बैठक हुई जिसमे गैर जमानती वारंट तामील करने के मामले की चर्चा हुई। इसी के दौरान क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 में इंस्पेक्टर निनाद सावंद अपराधी सिद्धेश्वर राणा के केस की जांच पर बिजी थे।