अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता सेक्स रैकेट में फंसी

google

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात अमृता को गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है। अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले भी अमृता रह चुकी है चर्चा में

आपको बता दे की बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे अरहान खान पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने कई आरोप लगाए थे। अमृता पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। अब खबर है कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अमृता को पिछली रात यानी गुरुवार को पुलिस ने एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया है।

मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने मुझे फ़साने की साजिश की है-अमृता 

बता दे की अमृता के साथ ऋचा सिंह नाम की एक लड़की को भी पकड़ा गया है ये स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलने की जानकारी होने पर आधी रात को गोरेगांव स्थित वेस्टइन होटल पर छापा मारा था। वही अमृता ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा की वह 5 स्टार होटल में जिस पार्टी में गयी थी वह एक नार्मल पार्टी थी। उन्हें फसाया जा रहा है। उन्होंने इस साजिश का आरोप अपने एक्स बॉयफ्रेंड अरहान पर लगाया है।

करीना की इस तस्वीर का यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक

अमृता के साथ एक और एक्ट्रेस पकड़ी गई

दरअसल पुलिस को किसी ने इस मामले की जानकारी दी जानकारी मिलने के बाद पुलिस होटल में छापा मारा। वहाँ से पुलिस ने 32 साल की अमृता धनोआ और 26 साल की ऋचा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370,34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

कुछ दिन पहले अमृता ने अरहान पर कई आरोप लगाए थे

बता दें कि अमृता ने अरहान के बारे में कहा था, ‘अरहान पांच साल तक मेरे साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था।’ अमृता ने ये भी बताया कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे। उस वक्त अरहान ‘बढ़ो बहू’ सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine + four =