अगर हम बात करे एक्ट्रेस की जिंदगी की तो अधिकतर हमारे सामने उनकी निजी जिंदगी से जुडी काफी बातें सामने आती रहती है। ज्यादातर लोग उनकी शादी या रिलेनशिप को लेकर बातें जानने के लिए उत्सुक रहते है। आज हम बात करेंगे स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ऐक्ट्रेस दिव्या भटनागर की जो की शादी के पवित्र रिश्ते में बंध चुकी है।
उन्होंने उन्होंने अपनी शादी की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। इस फोटो में वो अपने पति के साथ काफी खुश दिखाई दे रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन हैं वो दूल्हे राजा जिसके साथ दिव्या भटनागर अपनी रियल जिंदगी शुरुआत करने जा है।
दरअसल दिव्या ने अपने बॉयफ्रेंड गनन से शादी की है। दोनों ने मुंबई के एक गुरुद्वारा में शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है, ‘हमने किया’ पिछले पांच सालों से गगन और दिव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2015 में दोनों ने रिंग्स एक्सचेंज भी की थी।
उनके इस तरह से शादी करने से यह लग रहा है की उन्होंने अपनी फैमली के खिलाफ जा कर यह शादी की है। उन्होंने यह शादी गुरूद्वारे में की है। एक इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि वो एक सिंपल शादी चाहते थे। उनकी इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस बारे में बात करते हुए दिव्या ने बताया कि उन्होंने शादी की सभी रस्मों जैसे मेहंदी, हल्दी और चूड़ा सेरमनी को पूरी तरह से निभाया गया। दिव्या ने बताया कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसलिए वो इस शादी का हिस्सा भी नहीं बने।
आपको बता दें कि दिव्या ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहले भी कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन इस शो से उन्हें लोगों ने काफी प्यार दिया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान ,जीत गई तो पीया मोरे, संस्कार, धरोहर अपनी की ,गुलाबो और विष जैसे कई शो में काम कर चुकी है।